Doordrishti News Logo

एमडीएम गेट संख्या दो के आगे अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर,एमडीएम गेट संख्या दो के आगे अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार।शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के गेट संख्या दो के आगे एक युवक को पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण में प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें – ओम शिवपुरी स्मृति नाट्य समारोह 16 अक्टूबर से

शास्त्रीनगर थाने के एसआई शैतान चौधरी रविवार को एमडीएम अस्पताल के गेट संख्या दो पर गश्त करते हुए पहुंचे। तब एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। युवक के पास में अवैध डोडा पोस्त मिला, जिस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

इस पर आरोपी छाबा की ढाणी चटालिया खेड़ापा निवासी अमीन खां पुत्र नूर खां को एनडीपीएस एक्ट मेें गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो सौ ग्राम के आसपास डोडा पोस्त बरामद हुआ।