Doordrishti News Logo

सार्वजनिक स्थान पर खाईवाली करते पकड़ा,पांच गिरफ्तार,65 हजार जब्त

जोधपुर,सार्वजनिक स्थान पर खाईवाली करते पकड़ा,पांच गिरफ्तार,65 हजार जब्त।देवनगर थाना पुलिस व पश्चिम जिले की विशेष टीम ने गुब्बाखाई कर रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़िए – अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा:चोरी की पिकअप बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 65 हजार 540 रुपए बरामद हुए। थानाधिकारी भूटाराम ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर गुब्बा लगा थे।

मसूरिया नट बस्ती निवासी सिंकदर,बलदेव नगर मसूरिया निवासी इकबाल,कुड़ी भगतासनी निवासी मनीष चौहान,मसूरिया श्रमिक पुरा निवासी मोहम्मद आसिफ,कवियों की गली सदर बाजार थाना निवासी रिषभ जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 65 हजार 540 रुपए राशि बरामद की गई।