Doordrishti News Logo

बनाड़ केंट स्टेशन पर अधेड़ ट्रेन की चपेट में आया

जोधपुर,बनाड़ केंट स्टेशन पर अधेड़ ट्रेन की चपेट में आया। शहर के निकट बनाड़ स्थित बनाड़ केंट स्टेशन के पास में एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – सभी सरकारी अस्पतालों का आज से समय बदल गया

इस बारे में उसके पुत्र की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। बनाड़ पुलिस ने बताया कि सारण नगर बनाड़ रोड निवासी उम्मेदाराम जाट की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता 55 वर्षीय अचलाराम पुत्र भंवरलाल जाट बनाड़ केंट स्टेशन के समीप निकल रहे थे। तब अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। बनाड़ पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।

Related posts: