Doordrishti News Logo

चाय की थड़ी में सैंध लगाकर अज्ञात चोर सामान चुरा ले गया

जोधपुर,चाय की थड़ी में सैंध लगाकर अज्ञात चोर सामान चुरा ले गया।शहर के चौपासनी रोड नसरानी सिनेमा के सामने एक चाय की थड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने सैंध लगाकर वहां से सामान चोरी कर लिया। यहां से तंबाकू उत्पाद आदि सामान चोरी हुआ है।

यह भी पढ़ें – एनएनएस का स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा

मामले में खांडाफलसा थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने बताया कि लोहियों की गली पुंगलपाड़ा निवासी रवि प्रकाश तापडिय़ा ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि उसकी चौपासनी रोड नसरानी सिनेमा के सामने एक दुकान आया है।

जहां पर 23 सितंबर की रात मेें अज्ञात शख्स ने सैंध लगाकर वहां से तंबाकू उत्पाद एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में किसी नशेड़ी की यह कारस्तानी सामने आई है, पुलिस उसे पकडऩे के प्रयास में जुटी है।

Related posts:

You missed