Doordrishti News Logo

स्टेशनों पर स्थित खाद्य स्टॉल का किया निरीक्षण

स्वच्छ भोजन की पहल के साथ मनाया स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024

जोधपुर,स्टेशनों पर स्थित खाद्य स्टॉल का किया निरीक्षण। जोधपुर रेल मंडल पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को स्वच्छ भोजन की पहल दिवस मनाया गया। भारतीय रेलवे द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न स्टेशनों पर भिन्न-भिन्न प्रतिष्ठानों में स्वच्छता ही सेवा विषय पर सेमिनार आदि का प्रचार-प्रसार कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागृत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – पं.दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर किया याद

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को “स्वच्छ भोजन की पहल” दिवस के तहत मंडल के स्टेशनो पर स्थित खाद्य स्टॉल,खाद्य ट्राली,भोजनालय का निरीक्षण किया और गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य नमूना लिये गए और यात्रियों को गंदगी नही फैलाने एवं सैनिटाईजेशन हेतु जागरूक किया गया।

फूड स्टॉल का निरीक्षण किया गया और स्वच्छ आहार के बारे में जागरूक किया गया एवं उनके बर्तन उनके मेडिकल सर्टिफिकेट उनके रजिस्ट्रेशन लाइसेंस को चेक किया गया। जोधपुर व नागौर स्टेशन के फूड स्टॉल का निरीक्षण मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एवं मुख्य स्वास्थय निरीक्षक द्वारा किया गया। मेड़ता रोड पर फूड स्टालों का निरीक्षण मंडल चिकत्सा अधिकारी के मार्ग दर्शन में किया गया। यात्रियों से फीडबैक एवं सुझाव लिए गए।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed