Doordrishti News Logo

शिक्षक को प्रभावी बनाने में आईसीटी महत्वपूर्ण-मीना

जोधपुर,शिक्षक को प्रभावी बनाने में आईसीटी महत्वपूर्ण-मीना। शेरगढ़ ब्लॉक के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वेक्षण 2024 से संबंधित ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें – मुरलीधर सोनी अध्यक्ष,ओमप्रकाश विधानी उपाध्यक्ष मनोनीत

दक्ष प्रशिक्षक दिलीप कुमार मीना ने बताया की स्टार्स परियोजना की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2024-25 के अंतर्गत अनुमोदित परख,एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा कक्षा 3,6,9 का राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वेक्षण का आयोजन माह नवंबर 2024 में किया जाएगा। ताकि प्राप्त परिणाम का इस्तेमाल कर राष्ट्रीय व राज्य स्तर और जिला स्तर पर विद्यार्थियों के सीखने के प्रतिपलों को बेहतर करने,नीति निर्माण, योजना निर्माण और सीखने की प्रक्रिया को डिजाइन की जा सके।

यह हेतु ब्लॉक स्तर पर कक्षा 3,6 व 9 को गणित,सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं भाषा में शिक्षण कराने वाले शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम चरण गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत शेरगढ़ ब्लॉक की 16 ग्राम पंचायत 95 शिक्षकों ने भाग लिया।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ने राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वेक्षण,राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021,आकलन से संबंधित उपकरणों एवं तकनीकों, प्रश्न पत्र निर्माण एवं आईसीटी का शिक्षण में प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक दिलीप कुमार मीना, हिंगलाज सिंह,खेतसिंह राठौड़, खियाराम व्यवस्थापक नखतसिंह राठौड़ ,महेंद्र मीणा,कमलेश कुमार मीणा तथा शिक्षक राजेश कुमार सिद्धप,भोलाराम परमार,मनीष कुमार,संजय कुमार मीणा,लोकेंद्र सिंह,ओमी पुरोहित,काना राम, प्रवेश कुमार,जसप्रीत कौर,सरिता पारीक,पूर्ण कंवर,हेमराज मीणा, हंसाराम,हरिश्चंद्र,लेखराज सिंह, दिनेश चंद्र,अशोक मेघवाल,सुभाष चंद्र सैनी,प्रेमराज सोनी,पवन सिंह, राजकरण मेघवाल,धर्मराज मीणा आदि उपस्थित थे।

Related posts:

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026