Doordrishti News Logo

दुकानदार पर जानलेवा हमला कर नकदी और सोने की चेन छीनी

जोधपुर,दुकानदार पर जानलेवा हमला कर नकदी और सोने की चेन छीनी। शहर के निकट बनाड़ क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की और गले से सोने की चेन को छीनकर ले गए। इस बारे में बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें – राजभाषा पखवाड़ा में हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित

बनाड़ पुलिस के अनुसार गुर्जरों का बास बनाड़ निवासी राकेश जोशी पुत्र दिनेश जोशी ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि सुबह के समय वह अपनी बनाड़ में स्थित दुकान पर बैठा था। तब उसकी दुकान पर राजूराम खोजा और उसके साथी आए।

इन लोगों ने दुकान में घुसकर उसके साथ माररपीट की और दुकान में रखा सामान तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाने के साथ गल्ले में रखी नकदी और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर ले गए।

हथियारों से किए गए वार से उसके सिर पर भी चोट लगी और हाथ फ्रेक्चर हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। आरंभिक पड़ताल में इनके बीच आपसी विवाद होना बताया जाता है।