Doordrishti News Logo

राजभाषा पखवाड़ा में हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर,राजभाषा पखवाड़ा में हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर मनाए जा रहे राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को राजभाषा वाक् प्रतियोगिता आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें – राहगीर से फिर लूटा बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में मनाए जा रहे राजभाषा पखवाड़ा के तहत आयोजित हिंदी वाक प्रतियोगिता में मंडल की विभिन्न शाखाओं व स्टेशनों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पखवाड़ा के समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर(परियोजना)हुक्मचंद चावला व सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी मुकेश कुमार थे जिन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित किया।