Doordrishti News Logo

25 सितम्बर को बूथ स्तर पर मनाएंगे पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती

सेवा पखवाडा अभियान की हुई समीक्षा

जोधपुर,25 सितम्बर को बूथ स्तर पर मनाएंगे पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती। एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं संभाग प्रभारी गजपाल सिंह राठौड़ का भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस पर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ना चाहेंगे आप – स.प्रशिक्षण केन्द्र बीएसएफ का स्वच्छता ही सेवा अभियान

इसके बाद शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अभियान के निमित सर्किट हाउस में अभियान से जुड़े कार्यकर्ता एवं संयोजक व सह संयोजकों के साथ संभाग प्रभारी गजपाल सिंह राठौड़ ने समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्यक्रमों का फीडबैक लिया।

तत्पश्चात प्रदेश सह संयोजक गजपाल सिंह राठौड़ ने 25 सितम्बर को पं.दीनदयाल उपाध्यक्ष की जयंती को बूथ स्तर पर आयोजित करने का आह्वान किया। प्रत्येक बूथ पर 100 से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने की रणनीति बनाएं।

बैठक में जिला महामंत्री डॉ करणी सिंह खींची,भंवरलाल दैया,महेन्द्र तंवर,गीता भाटी,संजय चंदीरमानी, विकास चाण्डा,जयप्रकाश राखेचा, दिनेश चौधरी,सुखदेव सिंह देवल, सिकन्दर बक्स,त्रिभुवन सिंह भाटी, सोहन चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts: