Doordrishti News Logo

कार और दुपहिया वाहन चुरा ले गए फुटेजों को देखने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

शहर में वाहन चोरों का आतंक

जोधपुर,कार और दुपहिया वाहन चुरा ले गए फुटेजों को देखने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली। शहर में सक्रिय वाहन चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार वाहन चोरी के प्रकरण पुलिस में दर्ज हो रहे हैं। इस बार वाहन चोरों ने दुपहिया वाहनों के साथ एक कार को भी उड़ाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद उन तक नहीं पहुंच पा रही है।

यह भी पढ़ें – चालक को उतारकर बदमाश गाड़ी ले भागे,पुलिस के पीछे लगने पर कार टैंकर से टकराई

यहां से हुई गाडिय़ां चोरी
सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में बियरिंग के कारोबारी अभय पुत्र नंदशिोर माहेश्वरी ने पुलिस को बताया कि प्रथम सी रोड पर उसके घर के बाहर रात दस बजे कार को खड़ा किया गया था। सुबह आठ बजे उठने पर यह कार अपनी जगह पर नहीं मिली। सरदारपुरा पुलिस अब फुटेज से कार ले जाने वाले का पता लगा रही है। फिलहाल कार का पता नहीं लगा है।

विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि देचू के मंडला हाल कुड़ी भगतासनी सेक्टर 3 निवासी प्रमोद मेघवाल पुत्र बाबूलाल मेघवाल ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

इसी तरह बोरानाडा पुलिस के अनुसार बंजारा बस्ती केलवाड़ा जिला बारां हाल राघव फैक्ट्री बोरानाडा के पास झोपड़पट्टी में रहने वाले सुदेव पुत्र निमाराम भाट की बाइक भी वहां से चोरी हो गई। इधर शेरगढ़ के सोलंकियातला निवासी यशवीर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह शास्त्रीनगर पुलिस को बताया कि 12 वीं रोड चौराहा पर खड़ी की उसकी बाइकचोरी हो गई।

देवनगर पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी नरपत सिंह रावत पुत्र नारायण सिंह रावत की बाइक उसके घर के आगे से चोरी हो गई। इसी प्रकार प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में ज्वाला विहार निवासी रमेश मुलचंदानी पुत्र सुंदर दास सिंधी ने पुलिस को बताया कि वह प्राकृतिक चिकित्सालय आया था। जहां पर बाहर पार्किग में खड़ी की उसकी मोपेड एक्टिवा को कोई ले गया।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026