Doordrishti News Logo

माइनर एक्ट में कार्रवाई,अवैध शराब और जुआरी पकड़े

  • पुलिस की सांयकालीन गश्त
  • जुआं और आबकारी के 12 से ज्यादा प्रकरण दर्ज

जोधपुर,माइनर एक्ट में कार्रवाई, अवैध शराब और जुआरी पकड़े।कमिश्ररेट पुलिस ने गुरुवार सांय गश्त और नाकाबंदी करते हुए अभियान चलाया। माइनर एक्ट में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों को पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें – जिला स्तरीय मुक्केबाजी में वैदिक सैन को स्वर्ण पदक

पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के निर्देश पर सभी एसीपी व थानाधिकारियों को दिशा निर्देश देकर यह कार्रवाइ की गई। सूरसागर थाने के एसआई कैलाश पंचारिया ने मणाई गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे भवानी सिंह पुत्र मालम सिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की।

इसी तरह बासनी थाने के एसआई सुरेश कुमार ने कंटेनर डिपो के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे अशोक सिंह पुत्र कन्धई सिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 61 पव्वे जब्त किए। करवड़ थाने के एएसआई महादेव प्रसाद ने गंगाणी सरहद में अवैध रूप से शराब बेच रहे भाकर राम पुत्र हीराराम भाट को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की।

खाईवाल पकड़े
बासनी थाने के एएसआई चेतन कुमार ने कंटेनर डिपो के पास खाईवाली कर रहे पवन सुथार पुत्र राजेन्द्र सुथार,थाने के हैडांस्टेबल रामलाल ने लॉजिस्टिक फैक्ट्री के पास गुब्बाखाई कर रहे हरीश पुत्र नरेश पंजाबी,थाने के एएसआई भूण्डाराम ने कंटेनर डिपो के पास गुब्बाखाई कर रहे उमाशंकर पुत्र बच्चालाल,थाने के हैड कांस्टेबल किशनाराम ने कंटेनर डिपो के पास से ईश्वरदास पुत्र जीवनदास को पकड़ा।

शास्त्रीनगर थाने के एसआई शैतान चौधरी ने मिल्क मैन कालोनी में दो खाईवालों पीराराम पुत्र कालूराम जोशी, जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र मांगीलाल को गिरफ्तार कर राशि जब्त की। इधर सदर बाजार थाने के एएसआई नेमीचंद ने बम्बा मौहल्ला दस टूटियों के पास से संजय पुत्र धर्माराम को पकड़ा।

बोरानाड़ा थाने के हैड कांस्टेबल अरविंद ने गढगणेश के सामने पाल रोड पर चौखाराम उर्फ सोखाराम पुत्र रूपाराम, महामंदिर थाने के एएस आई मनीराम ने रेलवे क्रांसिग महामंदिर के पास युनुस खान पुत्र सुल्तान खान,माता का थान थाने के हैड कांस्टेबल रामलाल ने केंट रेलवे स्टेशन के पास खेम सिंह पुत्र अणदाराम को पकड़ा।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026