Doordrishti News Logo

चालक को उतारकर बदमाश गाड़ी ले भागे,पुलिस के पीछे लगने पर कार टैंकर से टकराई

जोधपुर,चालक को उतारकर बदमाश गाड़ी ले भागे,पुलिस के पीछे लगने पर कार टैंकर से टकराई। शहर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र माँ वैष्णव विहार के सामने एक कार चालक को कुछ लोगों ने लूट कर उसकी कार ले गए।

यह भी पढ़ें – गणेशजी को लगाया छप्पन भोग

पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी और बाद में कार को भगाते समय कार आगे जाकर एक टैंकर से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। बदमाश कार से उतर कर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया मगर लुटेरे हाथ नहीं लगे है। जिनकी अब तलाश की जा रही है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि रामदेव नगर डालीबाई मंदिर के सामने रहने वाले विकास कुमार पुत्र श्रीचंद मेघवाल की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने उसकी कार को किराया कर अपहरण किया।

कार से उतारने के साथ कार के बदले में रकम मांगी। रकम देने से इंकार किए जाने पर बदमाश उसकी कार को भगाकर ले गए। इस पर पीडि़त ने पुलिस को फोन किया तो हरकत में आई पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। कार आगे जाकर एक टैंकर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बदमाश कार को छोड़ कर भाग गए। इस बारे में फिलहाल बदमाशों की पहचान के साथ उनकी तलाश की जा रही है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026