Khejadli Martyrdom Day and National Forest Martyrdom Day 2024 concluded

खेजड़ली शहीदी दिवस एवं राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 2024 का हुआ समापन

जोधपुर,खेजड़ली शहीदी दिवस एवं राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 2024 का हुआ समापन।अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार ‘खेजड़ली शहीदी दिवस एवं राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 2024’ का समापन गुरुवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ। इस सेमिनार का आयोजन जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की गुरु जम्भेश्वर पर्यावरण शोधपीठ एवं जम्भाणी साहित्य अकादमी,बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

यह भी पढ़ें – उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जोधपुर पहुंची

खेजड़ी के संरक्षण एवं संवर्धन की महत्ती आवश्यकता
समापन समारोह के अध्यक्ष संसदीय कार्य,विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा आज हमें खेजड़ी के वृक्ष के संरक्षण एवं संवर्धन की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने कहा छप्पनिया अकाल के समय अनाज के अभाव में खेजड़ी मारवाड़ के लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हुई थी।

पटेल ने कहा ‘जल है तो कल है’ इस उक्ति को मारवाड़ के लोगों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। आज जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है और हमें जल संरक्षण,पुनर्भरण एवं जल प्रबंधन के क्षेत्र में विचार करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज में चेतना लाने की महत्ती आवश्यकता हैं।

जम्भेश्वर भगवान के विचार आज भी प्रासंगिक
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि आज विश्व जलवायु परिवर्तन के कारण गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा गुरु जम्भेश्वर भगवान ने आज से लगभग 550 वर्ष पूर्व जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरण का कार्य किया। उनके विचार जीव रक्षा के विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं। चौधरी ने कहा कि आज हमें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पुनर्चक्रण एवं पुनरुपयोग की आवश्यकता है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक शोध कार्य की आवश्यकता
उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री केके बिश्नोई ने कहा कि आज हमें पर्यावरण संरक्षण एवं वन्य जीव संरक्षण के लिए अधिकाधिक शोध कार्य एवं संगोष्ठियों के आयोजन की आवश्यकता है। जनमानस में जम्भेश्वर भगवान एवं मां अमृता देवी के विचारों को पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा राष्ट्र के आर्थिक विकास के लिए पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी के प्रयोग को बढ़ाने की आवश्यकता है।

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई,सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, देवेन्द्र बूड़िया,डॉ इंद्रा विश्नोई,ओम प्रकाश बिश्नोई सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025