Doordrishti News Logo

शिक्षण संस्थान में पांच लाख का गबन करने का आरोप,महिला कर्मचारी पर केस दर्ज

जोधपुर,शिक्षण संस्थान में पांच लाख का गबन करने का आरोप, महिला कर्मचारी पर केस दर्ज। शहर के भगत की कोठी क्षेत्र में चल रहे एक निजी शिक्षण संस्थान में काम करने वाली महिला कर्मचारी पर पांच लाख रुपयों का गबन किए जाने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने नामजद महिला कर्मचारी के खिलाफ अब जांच आरंभ की है। रूपयों का गबन फीस लेन देन में किए जाने की आशंका जताई जाती है।

यह भी पढ़ें – मदुरै-बीकानेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि जेएनसी एज्युकेशन प्रालि.संचालक दिनेश कुमार की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसके अनुसार 11 अगस्त 2021 से 12 मई 2024 के बीच में उसके यहां पर कार्यरत केश लिपिक जैतारण हाल प्रातपनगर की रहने वाली हर्षिता ने पांच लाख की हेराफेरी कर ली। शिक्षण संस्थान में आने वाली फीस को लेकर यह हेरफेर किया गया है। पुलिस ने अब इसके खिलाफ जांच आरंभ की है।

Related posts: