Doordrishti News Logo

कार में सवार दो जातरूओं की सड़क हादसे में मौत

बुधवार की देर रात डीपीएस सर्किल रोड पर हुआ हादसा

जोधपुर,कार में सवार दो जातरूओं की सड़क हादसे में मौत। शहर के निकट डीपीएस सर्किल रोड पर बुधवार की देर रात कार सवार दो जातरूओं की सडक़ हादसे में मौत हो गई। सामने से आए किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। कार का चालक की भी मौत हो गई। मृतक और घायल गुजरात के रहने वाले हैं।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में इस बारे में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – भाजपा देहात दक्षिण की सदस्यता अभियान के लिए बैठक आयोजित

पुलिस ने बताया कि गुजरात के साबर कांठा दुलपुर के रहने वाले चार लोग बालूसिंह पुत्र शंकरसिंह,फतेह सिंह पुत्र अमरसिंह एवं दो अन्य लोग कार में सवार होकर रामदेवरा दर्शनार्थ जा रहे थे। वे जुनावों की ढाणी जाने वाले थे। इनकी कार जब पाल डीपीएस सर्किल रोड पर पहुंची तब सामने से आए किसी वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बालूसिंह और फतेहसिंह की मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत बता दिया। साथ दो लोग थे जो गंभीर रूप से घायल हुए उनका उपचार जारी है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम जांच की जा रही है। गाड़ी नंबर से चालक का पता लगाया जा रहा है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026