Doordrishti News Logo

बैंक में वृद्ध के थैले से 30 हजार रुपए पार

जोधपुर,बैंक में वृद्ध के थैले से 30 हजार रुपए पार। लूणी तहसील के एक बैंक में वृद्ध के थैले से 30 हजार रुपए चोरी हो गए। पीडि़त वृद्ध की तरफ से इस बारे में लूणी थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से रुपए चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बारे में लूणी थाने में प्राथमिकी दी गई है।

यह भी पढ़ें – श्रीराणी सती धाम में दो दिवसीय भाद्रपद महोत्सव मेला शुरू

लूणी पुलिस ने बताया कि धुंधाडा निवासी 65 साल के मोटाराम पुत्र लक्ष्मणराम पटेल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे सोमवार को दिन में लूणी में स्थित अपनी बैंक में नकदी निकालने गए थे। जहां बैंक से 30 हजार रुपए निकालने के बाद अपने पास रखे एक थैले में डाल दिए थे।

कुछ देर बाद पता लगा कि थैले में रखे रुपए गायब है। इस पर बैंक कर्मियों को इसकी जानकारी दिए जाने के साथ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बैंक पहुंची और सीसीटीवी फुटेजों को देखा, फिलहाल जांच की जा रही है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026