Doordrishti News Logo

मंत्री पटेल ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई

प्रदेश सरकार लक्ष्य अंत्योदय,प्रण अंत्योदय,पथ अंत्योदय के ध्येय पर कार्य कर रही है

जोधपुर,मंत्री पटेल ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई। संसदीय कार्य,विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने सोमवार को जोधपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – घर के बाहर खड़ी मोपेड को बाइक सवार युवकों ने लगाई आग

अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
इस दौरान पटेल ने जोधपुर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आमजन की समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

जनसुनवाई में आए परिवादियों ने शिक्षा, सडक़,चिकित्सा,विद्युत,पेय जल व पंचायतीराज विभाग सहित अन्य आमजन से संबंधित परिवेदनाएं पटेल को सौंपी, जिस पर उन्होंने परिवेदनाओं के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिये।

मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में लक्ष्य अंत्योदय,प्रण अंत्योदय,पथ अंत्योदय के ध्येय पर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ अंतिम छोर तक पंहुचे,इस उद्देश्य से जनसुनवाई की जा रही है। प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के साथ पारदर्शिता एवं संवेदन शीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जन सुनवाई के माध्यम से आमजन से जुड़े सरकारी कार्यों का त्वरित समाधान कर राहत प्रदान की जा रही है।

ये थे उपस्थित
जनसुनवाई के दौरान पुर्व कुलपति डॉ गुलाब सिंह चौहान,गणपत सिंह सजाड़ा, सुमेरसिंह राजपुरोहित,खिंवराज जांगिड़, छोटू सिंह राठौड़,महेंद्र सिंह बेरू,श्यामसिंह सजाड़ा,सज्जन सिंह,किशन भींचर सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026