Doordrishti News Logo

काश्तकार कमरे में सो रहा था,चोर दीवार फांदकर आया बीस हजार चुरा ले गया

जोधपुर,काश्तकार कमरे में सो रहा था,चोर दीवार फांदकर आया बीस हजार चुरा ले गया। शहर के निकट राजीव गांधी नगर प्रेेम विहार में एक फार्म हाउस पर कमरे में सो रहे काश्तकार के बीस हजार रूपए चोरी हो गए। रुपए कुर्ते में थे और दीवार फांद कर आया चोर उसे ले गया।

यह भी पढ़ें – मैनेजमेन्ट एक्टिविटी से सीखा नवाचार का महत्व

फार्म हाउस मालिक की पुत्री ने इस बारे में पुलिस में केस दर्ज कराया है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि शुभम भवन जालोरी गेट के अन्दर रहने वाली अजीता ओझा पुत्री अरूण कुमार ओझा ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि प्रेम विहार में उसके पिता का कृषि फार्म हाउस आया हुआ है। जहां पर 31 अगस्त की रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति दीवार फांद कर अन्दर घुसे और काश्तकार गोकुलराम पटेल के खूंटी से टंगे कुर्तें में रखे 20 हजार की नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने इसमें अनुसंधान आरंभ किया है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026