Doordrishti News Logo

कई स्थानों से वाहन चोरों ने उड़ाई गाडिय़ां,मोपेड और बाइक चोरी

जोधपुर,कई स्थानों से वाहन चोरों ने उड़ाई गाडिय़ां,मोपेड और बाइक चोरी।शहर में सक्रिय वाहन चोरों ने कई स्थानों से मोपेड और बाइक को चुराया। 24 घंटों में आधा दर्जन से ज्यादा केेस संबंधित थानों में दर्ज हुए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेजों से वाहन चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – जुगल परिहार ने पूरा जीवन मायड़ भाषा को समर्पित कर दिया-मेहर

यहां से हुए वाहन चोरी
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि नागौरी सिलावटान इस्हाकिया स्कूल के पास रहने वाले मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद साबिर ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह मिनर्वा सेंटर के सामने एक मार्केट में आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। दूसरी तरफ प्रतापनगर पुलिस के अनुसार इन्द्रा कॉलोनी राणी भटयाणी मंदिर के पास रहने वाले राहुल कुमार पुत्र बदरीराम की बाइक आखलिया क्षेत्र से चोरी हुई।

राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में सूरसागर के भूरटिया निवासी लक्ष्मणराम पुत्र भंवरलाल प्रजापत ने पुलिस को बताया कि भीम भडक़ के पास से उसकी बाइक चोरी हो गई। जबकि बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: बोरूंदा के रणसी गांव हाल सांगरिया फांटा भाटी डेयरी के पास रहने वाले मनोहर लाल पुत्र मदाराम की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हुई।

श्रमिक कॉलोनी के पीछे पूर्वी पाल रोड निवासी भोला पुत्र विन्देश्वर विश्वकर्मा ने बासनी पुलिस को बताया कि गीता धाम तनावड़ा फांटा आया था जहां से कोई उसकी बाइक को चुरा ले गया। मूलत: जैतारण के कुशालपुरा हाल दंड स्कूल के पास शंकर निवासी प्रेमसिंह राजपुरोहित पुत्र गणपत सिंह राजपुरोहित इस्कॉन मंदिर आया था। जहां से उसकी बाइक पार हो गई। बासनी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इधर सरदारपुरा पुलिस के अनुसार रेलवे आवास नेहरू कॉलोनी सरदारपुरा निवासी वर्षा पारिक पत्नी हेमन्त पारिक की गाड़ी घर के बाहर से चोरी हो गई।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026