Doordrishti News Logo

पॉलिटेक्निक कालेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल सप्ताह का आयोजन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट ने लिया उत्साह से भाग

जोधपुर,पॉलिटेक्निक कालेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल सप्ताह का आयोजन। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस- 2024 पर खेल सप्ताह के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – घर से निकले युवक का शव गगाड़ी पंपिंग स्टेशन पर मिला

राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.अजय माथुर ने बताया कि महाविद्यालय जोधपुर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘राष्ट्रीय खेल दिवस-2024‘ के अन्तर्गत खेल सप्ताह 26 से 31 अगस्त तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को महाविद्यालय में क्रिकेट,वालीबॉल, कबड्डी,रस्साकस्सी, खोखो व बेडमिन्टन,टेबल-टैनिस,चैस प्रतियोगिताओं के सेमीफाईनल व लीग मैच खेले गये।

आज की प्रतियोगिताओं के परिणाम
कबड्डी प्रभारी राजेश विश्नोई ने बताया कि पहले सेमीफाईनल में सिविल एवं इलेक्ट्रीकल ब्रांच के बीच रोमांचक टाई मुकाबले में सुपर टाईम में इलेक्ट्रीकल टीम 66-65 से विजयी रही। इसी प्रकार दूसरे सेमी फाइनल में मेकेनिकल व मण्डोर टीम के बीच आयोजित मैंच में मण्डोर की टीम विजयी रही।

वालीबॉल प्रभारी शान्तनु चौधरी ने बताया कि पहले सेमीफाईनल मुकाबले में सिविल एवं इलेक्ट्रीकल ब्रांच के बीच आयोजित मैच में सिविल टीम 2-0 से विजयी रही। दूसरे सेमीफाईनल मुकाबले में मण्डोर टीम ने मेकेनिकल टीम को 2-0 से पराजित किया। क्रिकेट प्रभारी टीआर राठौड़ ने बताया कि कम्प्यूटर सांइस एवं इलेक्ट्रीकल ब्रांच के मध्य क्रिकेट लीग मैच में इलेक्ट्रीकल टीम विजेता रही।

खेल एवं खोखो प्रभारी प्रेमाराम चौधरी ने बताया कि खोखो में इलेक्ट्रीकल ब्रांच व कम्प्यूटर साइंस ब्रांच के मध्य रोमांचक मैच खेला गया जिसमें इलक्ट्रीकल ब्रांच की टीम विजेता रही। चैस प्रभारी मुरलीधर वर्मा ने बताया कि चैस (पुरुष) के पहले सेमीफाईनल में इलेक्ट्रोनिक्स ब्रांच के लक्ष्य जांगिड विजयी रहे एवं चैस (महिला) के पहले सेमीफाईनल में कम्प्यूटर साइंस की खुशाली गोस्वामी विजेता रही। प्रधानाचार्य डॉ.अजय माथुर ने छात्रों का खेल प्रतियोगिताओं के दौरान उत्साहवर्धन किया एवं पढाई के साथ-साथ सदैव खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026