Doordrishti News Logo

स्वतंत्रता दिवस पर जेआईए उद्यमियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जोधपुर,स्वतंत्रता दिवस पर जेआईए उद्यमियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प। जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन में गुरुवार को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों ने मिलकर झण्डारोहरण किया तथा सभी उद्यमियों ने एक दूसरे को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें – हर्षोल्लास के साथ मनाया अस्पतालों में स्वतंत्रता दिवस

इस अवसर पर सचिव सीएस मंत्री ने समारोह में उपस्थित सभी उद्यमियों एवं आगंतुकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर भारत को और अधिक मजबूत,समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का संकल्प लें और इस आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने देश से प्यार करते हैं और मन में देश प्रति भक्ति रखते है तो हमें हमारे देश को स्वच्छ बनाये रखना होगा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लेना होगा। तभी हम हमारी आने वाली नयी पीढ़ी के लिए एक संयुक्त राष्ट्र और स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण कर पाएंगे। हम सभी को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रांत के संघ चालक हरदयाल वर्मा ने कविता के माध्यम से देश भक्ति का माहौल बना दिया।

एसोसिएशन के वरिष्ठ उद्यमी अरूण कुमार अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष किशनलाल गर्ग,शिवरतन मानधना,प्रकाश जीरावला, निवर्तमान अध्यक्ष अशोक बाहेती,उपाध्यक्ष अमित मेहता,सहसचिव अनुराग लोहिया, कोषाध्यक्ष सोनू भार्गव, कार्यकारिणी सदस्य अरूण जैसलमेरिया,अंकुर अग्रवाल,अरविन्द कालानी,दीपक जैन,राहुल धूत,एमके केसरी,पंकज भंडारी सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे। सभी उद्यमियों ने एक दूसरे को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related posts:

शरद पूर्णिमा पर आज चन्द्रमा बरसेगा अमृत

October 25, 2026

मारवाड़ महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और परंपराओं का संगम

October 25, 2026

पैरोल पर रिहा आसाराम की तबीयत बिगड़ी

October 25, 2026

जोधपुर की 27 ट्रेनों के संचालन में बदलाव कई ट्रेनें रद्द तो कुछ बदले मार्ग से चलेंगी

October 25, 2026

रिफ में गूंजी लोक संगीत की स्वर लहरियां

October 25, 2026

तलवार लाठियों से हमला दो युवक घायल पुलिस ने तीन को पकड़ा

October 25, 2026

एमबीएम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग का फ्रेशर्स व फेयरवेल आयोजित

October 25, 2026

CUTICON Rajasthan में डॉ.आनंद लमोरिया ने प्रस्तुत किया डर्मेटोसर्जरी में नवाचार

October 25, 2026

राज्य स्तरीय राष्ट्रपति स्काउट सर्टिफिकेट टेस्टिंग कैंप शुरू

October 25, 2026