Doordrishti News Logo

कार सवार युवकों का पीछा कर बदमाशों ने दो जगह मारपीट कर लूटा

  • विनती कर छोड़ा
  • फिर दूसरी बार की लूटपाट

जोधपुर,कार सवार युवकों का पीछा कर बदमाशों ने दो जगह मारपीट कर लूटा। शहर के बासनी थाना क्षेत्र से शुरू हुई लूटपाट की घटना सरदारपुरा थाना क्षेत्र में आकर रुकी। अज्ञात बदमाशों ने कार सवार दो युवकों का पीछा करते हुए दो जगहों पर बुरी तरह मारपीट की फिर सोने की चेन आदि लूट कर ले गए।

यह भी पढ़ें-लूनी नदी पर नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत,देर शाम बाहर निकाले शव

बदमाशों की गाड़ी नंबर के आधार पर अब उनकी तलाश की जा रही है। इस बारे में पीडि़त ने बासनी थाने में मामला दर्ज कराया है। सरदारपुरा चौथी ए रोड पर रहने वाले हार्दिक भूतड़ा पुत्र मनोज भूतड़ा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 7 अगस्त की रात में वह अपने दो तीन दोस्तों कुनाल,वारिस एवं संदीप के साथ शास्त्री सर्किल पर खाना खाने गए थे। तब उन्होंने अपनी कार को बुक कैफे के निकट श्मशान वाली रोड पर गली में खड़ा किया था।

खाना खाकर वापिस लौटे तब उनके पीछे से एक अन्य कार में पांच सात लोग सवार होकर आए। इन लोगों ने उनके साथ लूटपाट के इरादे से मारपीट शुरू कर दी। उसके दोस्त कुनाल का मोबाइल और गाड़ी चाबी लूट ली और गाली गलौच करने लगे। विनती करने पर बदमाशों ने उन्हें छोड़ दिया गया। बाद में जाते हुए इनके द्वारा बदमाशों को गाली दी गई। तब बदमाशों ने उनकी कार का पीछा किया। यह लोग गाड़ी लेकर मणिधारी अस्पताल के पीछे पहुंचे तब बदमाश वहां तक आ गए और मारपीट करते हुए उसके सोने की चेन लूट कर ले गए। बासनी पुलिस ने अब गाड़ी नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश आरंभ की है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026