Doordrishti News Logo

आर्किटेक्ट कमलेश कुम्हार बने नियोजन विभाग के पहले विभागाध्यक्ष

जोधपुर,आर्किटेक्ट कमलेश कुम्हार बने नियोजन विभाग के पहले विभागाध्यक्ष।एमबीएम विश्वविद्यालय में नवसृजित प्लानिंग डिपार्टमेंट के पहले विभागाध्यक्ष आर्किटेक्ट कमलेश कुम्हार को बनाया गया है। कुलपति प्रो अजय कुमार शर्मा ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार आर्किटेक्ट कुम्हार को अगले आदेशों तक प्लानिंग विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – छात्र परिषद सदस्यों को दिलाई शपथ

आर्किटेक्ट कुम्हार वर्तमान में वास्तु कला एवं नगर नियोजन विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और 1 राज.इंजीनियरिंग रेजीमेंट की विश्वविध्यालय की एनसीसी यूनिट के अधिकारी हैं। कमलेश कुम्हार एमबीएम विश्वविद्यालय की बोर्ड आफ मैनेजमेंट के शिक्षकों द्वारा चुने हुए मेंबर भी हैं। आर्किटेक्ट कुम्हार के कई शोध पत्र,आर्टिकल्स राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। पिछले वर्ष आर्किटेक्चर फील्ड में उन्हें विशिष्ट कार्यों एवं रिसर्च के लिए इनस्पिरा रिसर्च एसोसिएशन (आईआरए) के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विभाध्यक्ष का पद ग्रहण करते हुए आर्किटेक्ट कुम्हार ने कहा कि छात्रों के लिए डिग्री के बाद शहरी और क्षेत्रीय नियोजन,आवास नियोजन, परिवहन,शहरी डिजाइन आदि के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करने वाले सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्लानिंग का कोर्स शुरू करके देश के विकास में भागीदार बनेगा। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा,संकाय अधिष्ठाता प्रो.जयश्री वाजपेयी और सभी शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed