Doordrishti News Logo

31 जुलाई से पहले करवाएं पंजीकरण ताकि 1अगस्त से मिल सकेगा लाभ

  • आयुष्मान योजना
  • ईमित्र पर निशुल्क करवाएं पंजीकरण

जोधपुर,31 जुलाई से पहले करवाएं पंजीकरण ताकि 1अगस्त से मिल सकेगा लाभ। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का अगस्त माह से लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाने के लिए अब अंतिम दो दिन शेष हैं। इस माह 31 जुलाई तक पंजीकरण नहीं करवाने वाले परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए तीन माह का इंतजार करना पड़ेगा।
योजना में जिले के सभी वंचित परिवार स्वयं की एसएसओ आईडी या ई-मित्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, ताकि एक अगस्त 2024 से योजना का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें – उम्मेद स्कूल में नये सत्र व विज्ञान संकाय का शुभारम्भ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर ग्रामीण डॉ.प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया सरकार का उद्देश्य है प्रदेश के प्रत्येक परिवार को इस योजना में पंजीयन करवा कर आगामी दिनों में इलाज के भारी- भरकम खर्च और चिंताओं से मुक्त हो सके। पंजीयन करवाने के बाद उन्हें व परिवारजनों को 25 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज मिल सकेगा। साथ ही 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा भी निशुल्क मिलेगा।

योजना डीपीसी डॉ.अलका राजपुरोहित ने बताया कि योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा,सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना-2011, लघु एवं सीमांत किसान, संविदा कर्मियों तथा कोविड-19 अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवारों के लिए बीमा का प्रीमियम सरकार वहन कर रही है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर (EWS : Economically Weakers Sections) परिवारों (वार्षिक आय 8 लाख से कम) के लिए बीमा का प्रीमियम भी सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। ऐसे सभी परिवारों का पंजीकरण स्वत: ही हो रहा है। इसके अतिरिक्त,अन्य सभी परिवार मात्र 850 रुपए प्रीमियम जमा करवाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। ऐसे परिवारों को 31 जुलाई तक पंजीकरण करवा लेना चाहिए ताकि 1 अगस्त से लाभ मिल सके,क्योंकि इसके बाद नियमानुसार तीन माह बाद यानी 1 नवंबर से लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि कई बार परिवार का पंजीकरण नहीं होने और बीमारी या दुर्घटना होने की स्थिति से परिवार निशुल्क उपचार से वंचित हो जाते हैं और बड़ा आर्थिक नुकसान होता है, इसलिए जरूरी है कि पंजीकरण करवाया जाए।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026