Doordrishti News Logo

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड,आठ युवती और तीन युवक पकड़े

युवतियां दिल्ली,बिहार,नगालैण्ड, नेपाल,पश्चिमी बंगाल की

जोधपुर,स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड,आठ युवती और तीन युवक पकड़े। शहर में संचालित हो रहे स्पा सेंटर को लेकर पुलिस सख्त हो चुकी है। बीते दिनों भगत की कोठी क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के बाद मंगलवार को सरदारपुरा थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश दी। यहां से पुलिस ने 8 युवतियों व तीन युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में संचालित हो रहे अन्य स्पा सेंटर के संचालकों में भी खलबली मची हुई है।

यह भी पढ़िए-सूर्यनगरी के विद्यार्थियों के लिए एक और दिल्ली पब्लिक स्कूल की सौगात

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एसीपी छवि शर्मा के नेतृत्व में सरदारपुरा क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई की। स्पा सेंटर की स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी। इस पर पुलिस ने दोपहर को सेंटर पर दबिश दी। स्पा सेंटर के दस्तावेज रिन्यू नहीं करवाए गए थे। साथ ही युवक व युवतियां आपत्तिजनक हालत में भी मिले। ऐसे में वहां से सभी को हिरासत में ले लिया गया।

इन युवकों को पकड़ा 
स्पा सेेंटर से पुलिस ने बागोड़ा जालोर के अनिल माहेश्वरी,कल्याणीपुर केकड़ी निवासी शंकर भील एवं 12 मील केकड़ी निवासी प्रभुलाल भील को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, बिहार, नगालैण्ड, नेपाल,पश्चिमी बंगाल की हैं। पुलिस की टीम में सरदारपुरा थाना प्रभारी एसआई विश्राम मीणा,एएसआई रमेशचंद्र आदि शामिल थे। कांस्टेबल राकेश की भूमिका सराहनीय रही।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026