Doordrishti News Logo

रेल मंत्री अस्पताल जाकर मिले घायलों से

जलपाईगुड़ी,पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुए रेल हादसे में घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद रेलमंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव घायलों देखने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने रेल हादसे में घायल हुए यात्रियों से मुलाकात कर उनकी कुशलशेम पूछी और इलाज के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें – हॉस्टल में गाड़ियां दौड़ा कर पिस्टल व धारदार हथियार लहरा कर धमकाया

रेलमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायल एक एक यात्री से मिले। उन्हें बेहतर चिकित्सा की जाने की बात कही।उन्होंने वहां के डाक्टरों से इलाज के बारे में जानकारी ली। घायलों से मिलने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वहां मौजूद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मौके पर जा कर आया और अभी अस्पताल में घायलों से भी मिला। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,रेलवे टीमों के साथ स्थानीय गांव के लोगों ने तुरंत रेस्क्यू का काम किया है। उन्होंने कहा कि अभी सारा फोकस रेस्क्यू और रेस्टोरेशन पर है। कमिश्नर रेल सेफ्टी के द्वारा जो इंकवेरी होती है वो भी आरंभ हो गई है। घायलों के परिजन जल्दी मिल सकें यह व्यवस्था की जा रही है साथ ही एक्सग्रेसिया का वितरण भी जल्दी से जल्दी हो।

यह भी पढ़ें – राष्ट्र में सनातनी अलख जगाना ही उद्देश्य-तिवारी

उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी में एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई। हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसे में पायलट और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड की भी जान चली गई।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026