Doordrishti News Logo

संयुक्त निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य ने किया निरीक्षण

जोधपुर,संयुक्त निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य ने किया निरीक्षण। बढ़ती गर्मी एंव हीट स्ट्रोक को देखते हुए चिकित्सा एंव स्वास्थ्य सेवायें,जोन जोधपुर के संयुक्त निदेशक डा कमलेश चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,बालेसर,जिला चिकित्सालय,जैसलमेर के इमरजेन्सी वार्ड,मेल,फिमेल मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड,गायनी वार्ड सहित शिशु वार्ड का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें – लाखों का मिर्च पाउडर और सोया तेल के टीन चोरी

निरीक्षण के दौरान डा चौधरी ने वर्तमान में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए चिकित्सा संस्थान प्रभारी को चिकित्सा संस्थान में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग से वार्ड की स्थापना करने,चिकित्सा संस्थान में बर्फ की उपलब्धता बनाये रखने, नियमित विद्युत व जल की आपूर्ति, अस्पतालों में जनरेटर एवं इनर्वटर की व्यवस्था के साथ-साथ पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी के टैंकरों से आपूर्ति करने निर्देश दिए। आवश्यक औषधियों,उपकरणों की व्यवस्था एंव मरीजों को ठण्डी हवा के लिए वाडों में कुलर के साथ ही मरीजों के परिजनों के लिए अस्पताल में बैठने हेतु छाया की पर्याप्त व्यवस्था तथा शीतल पेयजल की माकुल व्यवस्था करने के लिए भी निर्देशित किया।

उन्होंने अधिकारियों एंव कर्मचारियों के अवकाश पर पाबन्दी लगाते हुए विशेष परिस्थिति में मरीजों को चिकित्सा सुविधा के लिए समुचित पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए अवकाश दिये जाने के लिए निर्देशित किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026