Doordrishti News Logo

आफरी में मनाया अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

जोधपुर,आफरी में मनाया अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस। आफरी जोधपुर में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2024 का आयोजन मुख्य अतिथि अनिल कुमार कार्यकारी निदेशक,एफडीडीआई, जोधपुर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआर बालोच,भावसे,निदेशक आफरी ने की।

यह भी पढ़ें – प्री मानसून बारिश से मिलेगी राहत भीषण गर्मी झुलसाने लगी

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जैव विविधता में होने वाली कमी से पर्यावरण एवं आम जनजीवन पर पड़ने वाले विभिन्न प्रभावों को बताते हुए जैव संरक्षण एवं संवर्धन हेतु नवाचार,नियंत्रण,सहभागिता व संरक्षण उपायों द्वारा हल बताया। निदेशक आफरी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जैव संवर्धन हेतु वैज्ञानिक तकनीकों के साथ पारंपरिक ज्ञान के समुचित समन्वय एवं जनभागीदारी को आवश्यक बताया।

विशिष्ट अतिथि उमाराम चौधरी सेवानिवृत मुख्य वन संरक्षक ने अपने अनुभव साझा करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आरम्भ में पौधारोपण किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत साफा एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। डॉ.संगीता सिंह, प्रभागाध्यक्ष,विस्तार प्रभाग ने कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ.तरूण कान्त,समूह समन्वयक (शोध) एवं वैज्ञानिक-जी ने अपने उद्बोधन में स्थापित पर्यावरण तंत्र के समुचित संरक्षण को जैव विविधता के सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान किरता राम मेघवाल,भजन लाल विश्नोई,देवाराम एवं अणदाराम बडल को पर्यावरण संरक्षण के लिए किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रगतिशील किसानो ने इस क्षेत्र में अपने किये गए कार्यो के अनुभव साझा किए। इसमें आफरी के वैज्ञानिको,अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। अनिल सिंह चौहान,एसीटीओ ने कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026