Doordrishti News Logo

लंबित तथा प्रक्रियाधीन भर्तियों को शीघ्र पूरा करें-मुख्य सचिव

कार्मिक विभाग की समीक्षा बैठक

जयपुर,लंबित तथा प्रक्रियाधीन भर्तियों को शीघ्र पूरा करें-मुख्य सचिव। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत कुमार गेरा के साथ विभिन्न विभागों में लंबित तथा प्रक्रियाधीन भर्तियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
मुख्य सचिव सोमवार को शासन सचिवालय में कार्मिक विभाग की बैठक ले रहे थे इस दौरान उन्होंने विभागवार लंबित,प्रक्रियाधीन और न्यायालय में वाद लंबित भर्तियों की स्थिति जानी और निर्देश दिए कि राजस्थान लोक सेवा आयोग,राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड साथ ही स्वायत शासन विभाग,स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के साथ विभिन्न विभागों में लंबित भर्तियों को जल्द से जल्द पूर्ण करें। पंत ने आरपीएससी और आरएसएमएसएसबी को और अधिक सशक्त करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – उत्तर भारत में वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य प्रभावों पर शोध प्रकाशित

स्वास्थ्य विभाग में भर्तियों की समस्या को लेकर पंत ने विभाग को हिदायत देते हुए कहा कि जल्द कारगर कार्यवाई करें और लंबित भर्ती प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण करें।इसी प्रकार शिक्षा विभाग में लंबित वरिष्ठ अध्यापक,व्याख्याता और शारीरिक शिक्षक भर्तियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव राम निवास मेहता,शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल,गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026

सूरज की रोशनी को अब गर्मी में बदलकर रख सकेंगे स्टोर

July 15, 2026

जोधपुर में अवैध बसों पर कानून का शिकंजा

July 15, 2026

आर्मी डेंटल यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद सरकारी आवास में 30 लाख की चोरी

July 15, 2026