Doordrishti News Logo

ऑटो चालक की बेटी सुमन ने रचा इतिहास

जोधपुर,ऑटो चालक की बेटी सुमन ने रचा इतिहास।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स परीक्षा के जारी हुए परिणाम में जोधपुर की सुमन कंवर देवड़ा ने इतिहास रच दिया है। सुमन ने 81 प्रतिशत अंक हासिल किए। अपनी इस सफलता के पीछे सुमन कंवर ने सबसे बड़ा रोल नियमित रूप से की गई पढ़ाई को बताया। मसूरिया स्थित रोटरी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की छात्रा सुमन कंवर देवड़ा के पिता एक ऑटो चालक है।

यह भी पढ़ें – जेडीए दस्ते ने किया सालावास में अवैध निर्माण ध्वस्त

सुमन कंवर ने बताया कि उसे 12वीं की परीक्षा में 81 प्रतिशत अंक मिलने पर बेहद खुशी है। यह मेरे पूरे जीवन की उपलब्धि है। 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में स्कूल में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली सुमन अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपनी माँ छोटू कंवर व पिता राजेन्द्र सिंह देवड़ा को देती है। वह चाहती है कि अब वह अपनी बाकी का जीवन आराम से गुजारे। उसने कहा कि उसे अपने पिता और गृहिणी मां पर गर्व है।गौरतलब है कि सुमन कंवर ने 10वीं में 79 प्रतिशत और 11वीं में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे,जिस पर स्कूल प्रबन्धन ने उसकी फीस माफ कर दी और नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026