Doordrishti News Logo

महिला का आरोप सास ससुर देह व्यापार में धकेल रहे

  • फोटो वीडिया से ब्लैक मेल
  • पति ने कार चढ़ाकर मारने का किया प्रयास
  • महिला अस्पताल में भर्ती
  • दहेज प्रताड़ना एवं हत्या प्रयास का केस दर्ज

जोधपुर,महिला का आरोप सास ससुर देह व्यापार में धकेल रहे।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और उसके भाई को पति ने कार से कुचलने का प्रयास किया। अपने दोस्तों एवं पिता संग मिलकर मारपीट की। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में पुलिस ने दहेज प्रताडऩा एवं हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि सास ससुर उस देह व्यापार का दबाव बना रहे है। उसके अश्लील फोटो वीडियो बनाने के बाद उसे खाना दिया जाता है। मामले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें – श्रीमहालक्ष्मी व भगवान राधा-कृष्ण का द्वितीय पाटोत्सव सम्पन्न

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में 25 साल की एक महिला ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में कपिल सिंधी के साथ हुई थी। शादी के दस दिन बाद ही उसका पति और सास ससुर दहेज की मांग पर प्रताडि़त करने लगे। बाद में उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया जाने लगा। उसकी अश्लील फोटो वीडियो बनाने के बाद उसे खाना दिया जाता था। कई बार महिला अपनी मां के घर जाकर खाना खाती थी। उसके पति ने कहीं से लोन ले रखा है। इसके पैसों के लिए उस पर दबाव बनाया गया और घर से बेघर कर दिया गया।

16 मई को महिला अपने भाई के साथ शनि मंदिर को दर्शनार्थ गई थी। तब जीवन ज्योति अस्पताल के सामने उसका पति कपिल सिंधी कार लेकर आया और भाई बहन पर कार को चढ़ा दिया। जिससे दोनों स्कूटी से नीचे गिर गया। बाद में कार में पति और अन्य लोगों ने मारपीट की। जिससे महिला और उसका भाई घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने अब दहेज प्रताडऩा एवं हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम जांच एसआई फगलूराम की तरफ से की जा रही है। आरेापी पति हाथ नहीं लगा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026