Doordrishti News Logo

घर में बने मंदिर में दर्शनार्थ आने वाली महिला पर सोने के छत्र चुराने का आरोप

जोधपुर,घर में बने मंदिर में दर्शनार्थ आने वाली महिला पर सोने के छत्र चुराने का आरोप। शहर के राइका बाग बैंक कॉलोनी में एक घर में बने माताजी मंदिर में सोने के तीन छत्र चोरी हो गए। मंदिर स्वामी ने इस बारे मेें एक महिला को नामजद करते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। सोने की छत्रों का वजन का उल्लेख नहीं किया गया है। पुलिस ने इसमें अब जांच आरंभ की है। घटना 3 से 6 मई के बीच होना बताया गया है।

यह भी पढ़ें – 8 व 9 जून को बदले मार्ग से चलेगी मरुधर व शालीमार एक्सप्रेस

राइकाबाग बैंक कॉलोनी निवासी माणकराम प्रजापति पुुत्र जीताराम प्रजापति की तरफ से उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके घर में मां वैष्णों का मंदिर बनाया हुआ है। मंदिर में मां वैष्णों को 19 सोने के छत्र चढ़ा रखे हैं। कुछ दिनों से एक महिला सीमा भारती वहां आ रही थी। वह 3 मई से 6 मई के बीच में चार बार मंदिर में दर्शनार्थ आई। उसे मंदिर में आने से उसकी पत्नी ने कई बार मना किया था,मगर वह नहीं मान रही थी। हाल मेें पूजा करते समय सोने के छत्रों पर नजर गई तो पता लगा कि 19 में से तीन सोने के छत्र कम हैं। माणकलाल प्रजापति ने सीमा भारती नाम की इस महिला पर सोने के छत्र चुराकर ले जाने का अंदेशा जताते हुए अब केस दर्ज करवाया है। उदयमंदिर पुलिस जांच में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: