Doordrishti News Logo

होटल संचालक व पुत्र से मारपीट कर मोबाइल व 7 हजार लूटे

  • हाइवे पर होटल चलाना पड़ रहा भारी
  • हफ्ता वसूली करने वाले कर रहे परेशान

जोधपुर,होटल संचालक व पुत्र से मारपीट कर मोबाइल व 7 हजार लूटे। शहर के लोगों को हाइवे पर होटलों का संचालन करना भारी पड़ रहा है। असामाजिक तत्वों द्वारा होटल रेस्टारेंट चलाने के नाम पर हफ्ता मांगा रहा है। अन्यथा होटलें या रेस्टोरेंट नहीं चलाने की धमकी दी जाती है। मथानिया बाइपास रोड पर की एक होटल संचालक और उसके पुत्र से मारपीट कर बदमाशों ने मोबाइल और रुपए लूट लिए।

यह भी पढ़ें – जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

बदमाशों ने होटल चलाने के लिए हफ्ता मांगा है। पीडि़त ने नामजद व्यक्ति सहित अन्य के खिलाफ अब मथानिया थाने में रिपोर्ट दी है। मथानिया पुलिस ने बताया कि मामले में रामकुटिया मथानिया निवासी कुंभाराम पुत्र भंवरलाल माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह मथानिया बाइपास रोड पर अपनी एक होटल शुभम रेस्टोरेंट के नाम से चला रहा है। जहां पर 13 मई की रात को एक बाइक और स्वीफ्ट कार में पांच सात लोग आए। एक ने खुद को नरपत मणाई का होना बताकर होटल चलाने के लिए हफ्ता मांगा। वक्त घटना उसका पुत्र राम किशोर वहां बैठा था।

हफ्ता देने से इंकार करने पर उन लोगों ने मारपीट की।उसके पुत्र के चीखने की आवाज पर कुंभाराम दौड़ कर आया तो उसके साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। लाठी डंडों से पीटा गया और कहा कि होटल चलानी है तो हफ्ता देना पड़ेगा। बदमाश उसके पुत्र का मोबाइल और गल्ले से 5-7 हजार रुपए लूट कर ले गए। जाते समय बदमाश अपनी बाइक को वहीं पर छोड़ गए। पुलिस अब गाड़ी नंबर से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026