Doordrishti News Logo

वरुणार्ची व योगेश्वरी माताजी का 6वां पाटोत्सव आज

  • श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय की हैं कुलदेवी
  • मातृ शक्ति द्वारा पाटोत्सव की पूर्व रात्रि में भव्य रातिजोग

जोधपुर,वरुणार्ची व योगेश्वरी माताजी का 6वां पाटोत्सव आज। श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय समिति द्वारा कुलदेवी वरुणार्ची व कुलदेवी योगेश्वरी माताजी का षष्टम पाटोत्सव विसं. 2081 वैशाख सुदी सप्तमी तद्नुसार मंगलवार 14 मई को कुलदेवी मन्दिर श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर परिसर, किला रोड में धूमधाम से मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – जमीन विवाद में युवक के सीने में घोंपा चाकू

समिति सचिव संजय शर्मा एवं मंदिर पुजारी हरीश ओझा ने बताया कि दोपहर 11:30 बजे-गणेश पूजन, मातृका पूजन,पीठ पूजन,दोपहर 1 बजे अग्नि स्थापना व हवन,मध्यान्ह 2:30 बजे कुलदेवी महाअभिषेक, शाम 5:00 बजे यज्ञ पूर्णाहुति एवं आरती होगी तथा 07:15 बजे महाआरती होगी।

कार्यवाहक अध्यक्ष जितेन्द्र त्रिवेदी ने बताया की इस शुभ अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय भाईपा बन्धुओ के परिवार के साथ गणमान्य बंधु उपस्थित होंगे। पाटोत्सव की पूर्व रात्रि सोमवार को रात्रि 9.15 बजे मातृशक्ति द्वारा कुलदेवी रातीजोगा का आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक चला।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026