Doordrishti News Logo

स्कूल में हुई नकबजनी का खुलासा, दो शातिर पकड़े

  • कबाड़ी को बेचने वाले थे
  • पुलिस ने दस्तयाब कर लिया

जोधपुर,स्कूल में हुई नकबजनी का खुलासा, दो शातिर पकड़े।शहर की महामंदिर पुलिस ने 6 मई को लाल मैदान के पास सरकारी स्कूल में सैंध लगाकर मिडडे मील बनाने में प्रयुक्त रसोई के सामान की चोरी का आज खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को पकड़ा है। यह लोग नशेड़ी हैं और चुराया गया सामान कबाड़ी को बेचने की फिराक मेें थे, मगर पुलिस ने पहले ही दस्तयाब कर लिया।

यह भी पढ़ें – पंजीयन स्मृति की बैठक में 850 नए अधिवक्ताओं का पंजीयन

थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि 6 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाल मैदान के प्राचार्य की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि अज्ञात चोरों ने स्कूल की रसोई के पीछे की खिडक़ी तोडक़र प्रवेश किया और वहां से मिड डे मील बनाने में प्रयुक्त रसोई का सारे बर्तन आदि चोरी कर ले गए। आरोपी की दस्तयाबी के लिए पुलिस की एक टीम एएसआई भंवराराम,कांस्टेबल प्रकाश, प्रवीण सिंह,रतनलाल एवं सुरेश की गठित की गई। पुलिस की टीम ने रविवार को दो आरोपियों शिपहाउस जटिया कॉलोनी निवासी यश उर्फ चैनिया पुत्र लालजी एवं नागौरी गेट पुलिस चौकी के सामने रहने वाले मुकेश पुत्र किशोर भील को दस्तयाब किया। जिस पर आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि आरोपी नशेड़ी है और वे वक्त घटना स्कूल के पीछे रेलवे ट्रेक से निकल रहे थे तब चोरी की वारदात को अंजाम देना सूझा। इस पर खिडक़ी तोडक़र घुसे और सामान चुरा ले गए। आरोपियों की निशानदेही पर पूरा सामान बरामद कर लिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026