Doordrishti News Logo

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

शव का कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

जोधपुर,महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप। शहर के माता का थान स्थित मगरापूंजला मेघवाल बस्ती में रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के पीहर पक्ष ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है।

यह भी पढ़ें – विभिन्न स्थानों से चार बाइक चोरी

पुलिस ने बताया कि पालड़ी मांगलियान मंडोर निवासी सुरेद्र भाटी पुत्र भंवरलाल मेघवाल की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसकी बहन अनिता उर्फ अनु की शादी मेघवाल बस्ती मगरापूंजला निवासी मनोहर के साथ की गई थी। शादी को आठ नौ साल हो गए थे। मगर उसके ससुराल वाले बहन को दहेज के लिए तंग और परेशान करते थे। इस कारण वह अपने पीहर में आकर रहने लगी थी। मगर बाद में समाज की पंच पंचायती के बाद उसे फिर से ससुराल भेजा गया। 5 मई को पता लगा कि अनिता उर्फ अनु की उसके ससुराल में मौत हो गई है। परिजन ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

महिला की मौत पर माता का थान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमजीएच भिजवाया गया, जहां उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। रिपोर्ट में पति सहित सास-ससुर को नामजद किया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का माना है। बहरहाल इसमें जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026