Doordrishti News Logo

शोरूम से कपड़े चुराकर भागने वाला बाल अपचारी निकला

  • 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाला
  • सौ किलोमीटर दूर बोरूंदा से दस्तयाब कर लाई पुलिस

जोधपुर,शोरूम से कपड़े चुराकर भागने वाला बाल अपचारी निकला।शहर के सरदारपुरा बी रोड पर 29 अप्रेल की रात में कपड़ा शोरूम से कपड़े चुराकर ले जाने वाला आरोपी बाल अपचारी निकला। पुलिस की टीमों ने ढाई सौ सीसीटीवी फुटेजों को खंगालते हुए उसे बोरूंदा से दस्याब कर अब सुधार गृह भिजवाया है। वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – घर से अज्ञात चोर मोबाइल और रुपए चुरा ले गया

सरदारपुरा थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि गत 29 अप्रेल को सरदारपुरा बी रोड पर रैंगलर कपड़ा शोरूम में एक व्यक्ति दो पेंट और दो शर्ट लेकर भाग गया था। बाद में वह अपने किसी साथी के संग बाइक पर बैठक रफरार हो गया। इस बारे में कमला नेहरू नगर निवासी मोहम्मद नजीफ की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए सरदारपुरा बी- सी रोड,रातानाडा,सारणनगर,शिकार गढ़, माता का थान तक जाकर 250 सीसीटीवी फुटेज को देखा और फिर शहर से सौ किलोमीटर दूर बोरूंदा में छुपे व्यक्ति को पकड़ा।

जांच पड़ताल में आरोपी बाल अपचारी निकला। वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस की टीम में एसआई दीपलाल, एएसआई हनुमानराम,हैडकांस्टेबल बजरंग मीणा,साइबर सैल के प्रेम चौधरी,कांस्टेबल मोतीलाल एवं कैलाश शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026