Doordrishti News Logo

घर से अज्ञात चोर मोबाइल और रुपए चुरा ले गया

जोधपुर,घर से अज्ञात चोर मोबाइल और रुपए चुरा ले गया। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में बाबू लक्ष्मण सिंह कॉलोनी में एक घर से चोर नगदी और मोबाइल चुराकर ले गया। इस बारे में पीडि़त ने महामंदिर थाने में मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें – नाना और भोपा मिलकर करा रहे जबरन दो बेटियों की शादी

पुलिस ने बताया कि बाबू लक्ष्मणसिंह कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल के पास में रहने वाले मनोहरलाल पुत्र हनवंतराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रात के समय में अज्ञात व्यक्ति उसके घर से मोबाइल और 15 सौ रुपए चोरी कर ले गया। पुलिस जांच में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews