Doordrishti News Logo

सबइंस्पेक्टर सर्जिल मलिक का शव परिजन को सुपुर्द,जैसलमेर लेगए

जोधपुर,सबइंस्पेक्टर सर्जिल मलिक का शव परिजन को सुपुर्द,जैसलमेर लेगए।सरहदी जिले जैसलमेर में तैनात सब इंस्पेक्टर सर्जिल मलिक का रविवार को निधन हो गया था। ग्रीन कोरिडोर बनाकर उन्हें गंभीर हालत में जोधपुर लाया जा रहा था तब बीच रास्ते उनका निधन हो गया। आज सुबह मथुरादास माथुर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव को लेकर जैसलमेर रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें – ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश यादव ने बताया कि शव परिजन को सुबह सुपुर्द कर दिया गया और वे जैसलमेर लेकर गए है। सबइंस्पेक्टर सर्जिल मलिक रविवार की शाम को बाड़मेर से अपनी कार से जैसलमेर आ रहे थे। इसी दौरान आंकल फांटा के पास उनकी कार बेकाबू हो गई और खाई में पलट गई।

हादसे में सर्जिल गंभीर घायल हुए है। उनके हाथ,पैर,गर्दन व सिर में काफी चोट आई। सर्जिल की गंभीर हालत को देखते हुए शाम को उन्हें जोधपुर रैफर किया गया। इसके लिए जैसलमेर व जोधपुर पुलिस ने 265 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया। उनकी एम्बुलेंस के आगे पुलिस की एक गाड़ी पीछे एक गाड़ी चल रही थी। यहां जोधपुर लाए जाने के उपरांत उनकी मृत्यु बीच रास्ते में ही हो गई थी। रात को सर्जिल मलिक के निधन के समाचार से पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026