Doordrishti News Logo

पड़ौसी को झगड़ा करने से टोकने पर दांतों से युवक का कान व मां का हाथ काटा

जोधपुर,पड़ौसी को झगड़ा करने से टोकने पर दांतों से युवक का कान व मां का हाथ काटा। शहर के निकट मथानिया स्थित नखत बन्ना थान के पास में रहने वाले एक युवक का कान काटने और उसकी मां का हाथ दांतों से काटने का प्रकरण सामने आया है। इस बारे में पीडि़त मां बेटे के पुत्र की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें – पैर फिसलने से वृद्ध कायलाना झील में गिरा, मौत

नखत बन्ना थान के पास मथानिया निवासी भगाराम पुत्र प्रभुराम की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि 3 मई की रात को उसके पड़ौस में रहने वाले श्यामाराम एवं उसका भाई लादूराम आपस में झगड़ा करने के साथ गालियां निकाल रहे थे। तब परिवादी के भाई धन्नाराम ने झगड़ा करने और गालियां दिए जाने पर टोका।

इस पर आरोपी श्यामाराम, उसका भाई लादूराम एवं भांजा हड़मानराम आदि ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि लादूराम ने परिवादी के भाई धन्नाराम का काट अपने दांतों से काट लिया जिससे कान कटकर अलग हो गया। बीच बचाव में आई उसकी मां का हाथ भी दांतों से काट खाया। मथानिया पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026