Doordrishti News Logo

बाइक से रैकी कर आधी रात में कार चोरी कर ले गया

जोधपुर,बाइक से रैकी कर आधी रात में कार चोरी कर ले गया। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2 में एक घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार दिखा जो रैकी करता पाया गया। बाद में वह कार को चुरा ले गया। उसके साथ अन्य भी हो सकता है। कार मालिक की तरफ की कुड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – प्रेमप्रसंग के चलते युवक का पाली से अपहरण,बीच रास्ते काटी नाक

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 2/1557 निवासी अजय शेखावत पुत्र श्रवणसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके बहन के नाम की एक कार को वह ड्राइव करता है। 1 मई की रात को कार को घर के आगे खड़ा किया था। रात दो बजे उठकर देखा तो कार घर के बाहर खड़ी थी। मगर रात तीन से सवा तीन बजे के बीच उसकी कार चोरी हो गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता लगा कि कोई शख्स बाइक से कार की रैकी कर रहा था फिर आकर कार को चुरा ले जाता है। कुड़ी पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से कार चोर की पहचान के साथ तलाश में लगी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026