सड़क हादसे मेें घायल तीन की मौत

जोधपुर,सड़क हादसे मेें घायल तीन की मौत। शहर और इसके आसपास हुई सडक़ दुर्घटनाओं में घायल तीन लोगों की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर शवों को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुुपुर्द किए।

यह भी पढ़ें – बाइक चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार,गाड़ी बरामद

मथानिया पुलिस ने बताया कि नेवरा रोड निवासी सुमेरराम पुत्र धन्नाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसका भतीजा 14 वर्षीय जगदीश पुत्र हुकमाराम और उसका चचेरा भाई दीपाराम शादी समारोह से पैदल लौट रहे थे। तब नेवरा रोड किसी पर किसी कार चालक ने चपेट मेें ले लिया। हादसे में उसका भतीजा जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।

पीलवा लोहावट निवासी ओंंकारसिंह पुत्र महेश्वरसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई 27 वर्षीय योगेश्वर सिंह व उसका साथी रघुवीरसिंह बाइक लेकर जोधपुर से घर की तरफ आ रहे थे। तब किरमसरिया-उम्मेद नगर के बीच में पीछे से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस पर दोनों जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसके भाई योगेश्वर सिंह की मौत हो गई।

बनाड़ पुलिस थाने में पीपाड़शहर साथिन निवासी हरिराम पुत्र मंगलाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा बुलेट बाइक से नांदड़ी फांटा की तरफ निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए जोधपुर की तीन अध्यापिकाओं का चयन

November 19, 2025

स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ के लिए जोधपुर मंडल का दल रवाना

November 19, 2025

यातायात नियमों की पालना के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी

November 18, 2025

बीएलओ पर चाकू से हमला

November 18, 2025