Doordrishti News Logo

अंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया योग प्रशिक्षण

जोधपुर,अंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया योग प्रशिक्षण। बाल विकास परियोजना अधिकारी,समेकित बाल विकास सेवाएं जोधपुर शहर एवं आयुर्वेद विभाग जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े- विधि संकाय में प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम व नियम जारी

योग प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाडी केंद्रों पर बच्चों को योग का अभ्यास करवाना व शरीर को स्वस्थ रखना है। इस दौरान आयुर्वेद विभाग से उपस्थित प्रशिक्षकों द्वारा गर्दन का अभ्यास,ताड़ासन, वृक्षासन,हलासन, अनुलोम-विलोम,भ्रामरी,प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक आकाक्षां बैरवा,बाल विकास परियोजना अधिकारी जोधपुर शहर डॉ.सुनन्दा सैनी,परियोजना जोधपुर शहर की महिला पर्यवेक्षक रेणु कसवा,भगवती गहलोत,अंजु भाटी,मधुबाला वर्मा, मोनिका गेहलोत,कल्पना तासीवाल तथा परियोजना जोधपुर शहर की समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थीं। योग का प्रशिक्षण आयुर्वेद विभाग के प्रशिक्षक उपेन्द्र कच्छवाहा एवं सुमन दाधीच ने दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026