Doordrishti News Logo

वाहन चोरी का सिलसिला जारी, चार जगह से बाइक चोरी

जोधपुर,वाहन चोरी का सिलसिला जारी, चार जगह से बाइक चोरी। शहर में वाहन चोरी का सिलसिला जारी है। चार स्थानों से बाइक चोरी हो गई। गाड़ी मालिकों की तरफ से संबंधित थानों में केस दर्ज करवाए गए हैं। प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में मदीना मस्जिद के पास बकरा मंडी निवासी मोहम्मद रफीक पुत्र अब्दुल रज्जाक ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को वह कुरैशी गार्डन आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

यह भी पढ़ें – शहर की सड़कों पर डंपर दौड़ाने वाला हत्या प्रयास में गिरफ्तार

इसी तरह प्रतापनगर थाने में ही दी रिपोर्ट में चौकीदारों का मौहल्ला नयापुरा चौखा निवासी बीरबलराम पुत्र धन्नाराम बावरी ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रेल को वह चीरघर के पास आया था जहां खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर शास्त्री नगर थाने में दी रिपोर्ट में मतोड़ा थानान्तर्गत बापिणी निवासी प्रेमाराम पुत्र अखाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रेल को वह पाल रोड पर निजी अस्पताल आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। जबकि मथानिया पुलिस ने बताया कि सिंघलों की ढाणी घेवड़ा रोड तिंवरी निवासी विक्रम सिंह पुत्र अनोप सिंह की बाइक पंचायत समिति तिंवरी के पास से 29 अप्रेल को चोरी हो गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026