Doordrishti News Logo

वेबसाइट जांच रही थी शातिर ने कॉल कर खातों से 2.45 लाख उड़ाए

जोधपुर,वेबसाइट जांच रही थी शातिर ने कॉल कर खातों से 2.45 लाख उड़ाए। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित रूप नगर द्वितीय में रहने वाली एक महिला से ठगी हो गई। शातिर ने ऑन लाइन वेबसाइट चैक करने के लिए कस्टमर सपोर्ट की जानकारी दी,फिर अलग-अलग खातों से 2.45 लाख रुपए निकाल लिए। घटना 26 अप्रेल की है। पीडि़त महिला की तरफ से बुधवार को चौहाबो थाने में मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें – जेल में मिला मोबाइल,बाथरूम की दीवार में छुपाकर रखा था

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित रूपनगर द्वितीय सांईबाबा मंदिर के पास पाल रोड पर रहने वाली निशा जैन पत्नी सुरेशचंद छाजेड़ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 26 अप्रेल को दिन में ट्रेक ऑन वेबसाइट को जांचने का प्रयास कर रही थी। तब एक नंबर से उसके पास में कॉल आया कि वह कस्टमर सपोर्ट के लिंक पर बात करें। इस पर शातिर ने उसे कस्टमर सपोर्ट को लिंक भेजा और दो रुपए भेजने को कहा। इस पर उसके खाते से दस हजार रुपए कट गए। बाद में किसी विशाल शर्मा का कॉल आया कि आपको पैसे रात तक रिटर्न हो जाएंगे। मगर रात में फिर कॉल आया कि आपके पैसे सुबह तक यानी 27 अप्रैल को आ जाएंगे। सुबह शातिर ने कॉल किया और ओटीपी नंबर लेकर अलग-अलग चार खातों से रुपयों की निकासी कर ली।

निशा जैन ने रिपोर्ट में बताया कि शातिर ने उसके जाइंट एकाउंट से 20 हजार,एसबीआई के दो खातों से 19 एवं 67 हजार रुपए निकालने के साथ क्रेडिट कार्ड से 1 लाख फिर 38 हजार 68 रुपए निकाल लिए। इस तरह तकरीबन 2.45 लाख रुपए खातों से निकाल लिए गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026