Doordrishti News Logo

पदोन्नति पर किए सम्मान के लिए जताया आभार

फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल का रेजीडेंट एडिटर बनने पर विभिन्न संगठनों ने किया वरिष्ठ पत्रकार राजीव गौड़ का अभिनदंन

जोधपुर,जोधपुर के जानेमाने पत्रकार और मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ को फर्स्ट इंडिया न्यूज़ प्रबंधन द्वारा सीनियर स्पेशल रिपोर्टर पद से पद्दोन्नत कर रेजिडेंट एडिटर बनाए जाने पर जोधपुर के मीडिया संस्थानों व सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी और सम्मान किया,जिसका राजीव गौड़ ने आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें – पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे की पहचान कर पकड़ा

पदोन्नति की सूचना मिलने पर शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने राजीव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मारवाड़ प्रेस क्लब,जोधपुर प्रेस क्लब,अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन, सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी, श्याम भक्ति सेवा संस्थान,सर्व ब्राह्मण महासभा राजस्थान,शनि धाम परिवार,घोड़ा घाटी बालाजी मंदिर परिवार,मंछापूर्ण महादेव मंदिर परिवार,महावीर बालाजी मंदिर परिवार,गौड़ ब्राह्मण समाज,मायड़ फाउंडेशन,फाइनेंस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया,राजस्थान लॉयर्स एसोसिएशन और जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने शुभकामनाएं दी। ब्लू सिटी परिवार, द न्यूज बर्ड परिवार,जेएनवीयू राजस्थानी विभाग आदि कई संगठनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इस अवसर पर नव नियुक्त रेजिडेंट एडिटर राजीव गौड़ ने बताया कि खबर ही जीवन है के संदेश को पूरे पत्रकारिता जगत में आत्मसात करने वाले फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के चेयरमैन डॉ जगदीशचंद्र के सानिध्य में लगातार 15 वर्षों से सेवाएं देते हुए अनुभव प्राप्त किए। हर प्रकार की चुनौतियों के बीच जनहित की स्वस्थ पत्रकारिता की राह को अपनाया,उसी का नतीजा है कि,ये नई जिम्मेदारी फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के चेयरमैन डॉक्टर जगदीशचंद्र और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने सौंपी है। जिसे पूरे निष्ठा, ईमानदारी, लगन, मेहनत और समर्पण भाव से निभाने के लिए तत्पर रहूंगा। गौड़ ने सामाजिक व मीडिया संगठनों द्वारा दिए गए मान सम्मान के लिए सभी का कोटि-कोटि आभार भी व्यक्त किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026