Doordrishti News Logo

मजदूरी मांगने पर कमठा मजदूर को कमरे में बंधक बनाकर पीटा

  • मजदूर दिवस पर मजदूरी मांगना पीडीए भारी
  • 50 हजार कराए ट्रांसफर

जोधपुर,मजदूरी मांगने पर कमठा मजदूर को कमरे में बंधक बनाकर पीटा।एक तरफ दुनिया भर में जब इंटरनेशनल लेबर डे मनाया जा रहा था। तब जोधपुर में एक कमठा श्रमिक को उसकी मजदूरी की राशि नहीं देकर कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करने के साथ खाते से 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। पीडि़त ने इस बारे में बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने भवन मालिक, उसके पुत्रों एवं पत्नी को नामजद करते हुए अब तफ्तीश आरंभ की है।बनाड़ पुलिस ने बताया कि नांदड़ा कलां स्थित श्रीयादे नगर निवासी फूसाराम पुत्र गिरधारीलाल प्रजापत ने मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें – क्रेन ने लिया बाइक सवार मजदूरों को चपेट में दो की मौत,एक घायल

इसमें बताया कि उसने शिव विहार कॉलोनी निवासी बाबूलाल विश्रोई के यहां पर प्लास्टर एवं फर्श कार्य का ठेका लिया था। जिसके लिए बाबूलाल की तरफ से 3.65 लाख रुपए उसे दिए गए। काम 29 अप्रेल को खत्म होने पर एरिया का नाप किया गया तो 19 हजार रुपए बाबूलाल से बकाया मिले। इस पर वह अपने परिचित के माध्यम से रुपए लेने गया। तब बाबूलाल और उसके पुत्रों एवं पत्नी ने उसे कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की और कुछ रुपए छीन लिए। इन लोगों ने काम सही नहीं होना बताकर वापिस रुपयों की मांग की। फिर उसका मोबाइल छीनकर खाते में 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर डाले। बनाड़ पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026