Doordrishti News Logo

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे की पहचान कर पकड़ा

युवक की बाइक को टक्कर मारकर मारपीट कर जेब से रुपए लूटने का मामला

जोधपुर,पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे की पहचान कर पकड़ा। शहर के रातानाडा स्थित श्रीराम इंटरनेशनल होटल रोड पर एक युवक की बाइक को पीछे से आए दो बदमाशों ने अपनी गाड़ी से टक्कर मारी। फिर नीचे उतार कर मारपीट करते हुए जेब से 27 सौ रुपए लूट लिए। पीडि़त ने इस बारे में रातानाडा थाने में लूट का प्रकरण दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें – बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 मई तक आंशिक रद्द

रातानाडा थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि उदयमंदिर आसन निवासी अख्तर अली पुत्र अब्दूल गफ्फार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह बर्फ की शीला अपनी बाइक के पीछे लगाकर रातानाडा स्थित श्रीराम इंटरनेशनल होटल पर जा रहा था। तब बीच रास्ते में उसके पीछे से बिना हेलमेट एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसकी बाइक को पहले पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक लडख़ड़ा गई। फिर बदमाशों ने उसे नीचे उतारने के साथ मारपीट की। एक युवक ने पीछे से पकड़ लिया था। उसकी जेब से 27 सौ रुपए निकाल ले गए।

थानाधिकारी डांगा ने बताया कि प्रकरण में एक आरोपी सती माता मंदिर के पीछे गाराउ हाउस निवासी विक्की टाक पुत्र रामस्वरूप वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी के संबंध में पड़ताल जारी है। आरोपी से लूट की राशि और वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया जाना है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026