Doordrishti News Logo

तस्करी का आरोपी आठ साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

  • दस हजार का इनाम था घोषित
  • जेल से पैरोल पर चल रहा था फरार

जोधपुर,तस्करी का आरोपी आठ साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे।कमिश्ररेट की जिला पश्चिम की डीएसटी ने मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त एक आरोपी को आठ साल बाद दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जिला पश्चिम ने दस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। वह जेल से भी पैरोल पर फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें – आधी रात में युुवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश यादव ने बताया कि लूणी के एक एनडीपीएस प्रकरण में आठ साल से फरार चल रहे आरोपी सिरमंडी ओसियां निवासी कैलाश उर्फ केवलराम पुत्र विरदाराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 14 अगस्त 2016 में एक इनोवा कार से 287.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। जिस पर कैलाश उर्फ केवलराम की लिप्तता सामने आई थी। मगर वह आठ साल से फरार चल रहा था। इस पर उसके खिलाफ दस हजार का इनाम घोषित किया गया।

डीएसटी पश्चिम प्रभारी एसआई मनोज कुमार,साइबर सैल के हैड कांस्टेबल प्रेम चौधरी,बजरंग सिंह की टीम ने उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। बाद उसे लूणी पुलिस के सुपुर्द किया गया। आरोपी जेल से पैरोल पर फरार था।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026