Doordrishti News Logo

समाज के लोगों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन,थाने का घेराव

नाबालिग का नहीं लगा पता

जोधपुर,समाज के लोगों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन,थाने का घेराव। शहर के मसूरिया इलाके से एक नाबालिग कुछ दिनों पहले लापता हो गई। परिजन की तरफ से उसके अपहरण की आशंका में केस दर्ज करवाया गया। मगर अब तक नाबालिग का पता नहीं चल पाया। समाज विशेष के लोगों द्वारा नाबालिग का पता लगाने के लिए सोमवार को प्रदर्शन कर थाने में पुलिस को आगाह किया गया था।

यह भी पढ़ें – बीजेएस में दुर्गा मंदिर से भेंट पात्र चोरी

आज फिर समाज के लोग एकत्र होकर देवनगर थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर नाबालिग का पता लगाने के लिए प्रदर्शन करने लगे।समाज के लोगों का कहना है कि इस बारे में कुछ दिन पहले ही पुलिस में रिपोर्ट दी गई थी,मगर पुलिस अब तक नाबालिग को नहीं ढूंढ पाई है। उसका अपहरण किया गया है। समाज के लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए थाने के बाहर बेरिकेड लगाने के साथ आरएसी का जाब्ता तैनात किया गया है। दोपहर तक गहमागहमी बनी हुई थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची का पता लगाया जा रहा है। कॉल डिटेल से जानकारी जुटा कर उसका पता लगाने का प्रयास जारी है। इसके लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026